चीटियों की तरह घर बनाएंगे नन्हे रोबोट्स, IIT मद्रास और हार्वर्ड का प्रयोग, बिना इंसानी मदद खड़ी करेंगे इमारतें

0

कैसा हो अगर छोटे-छोटे रोबोट्स चीटियों या दीमकों की तरह मिलकर खुद-ब-खुद घर बनाएं? ये कोई साइंस फिक्शन मूवी की कहानी नहीं बल्कि सच्चाई है। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और आईआईटी मद्रास के रिसर्चर्स ने रोबोटिक चींटियां या कहें कि RAnts बनाकर इसे हकीकत बना दिया है। इन रोबोट्स की खासियत है कि ये बिलकुल असली चीटियों की तरह काम करते हैं।

इसके लिए किसी इंसानी मदद की भी जरूरत नहीं रहती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस तकनीक को एक्सबॉडीड इंटेलिजेंस का जबरदस्त उदाहरण माना जा रहा है। ये रोबोट सिर्फ बुद्धि के मामले में खास नहीं है बल्कि इनका आपस में मिलकर खुद काम करना इन्हें खास बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here