जंगली सूअर के हमले से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

0

पदमेश न्यूज़, बालाघाट।कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटेधरा में 11 मई की रात एक जंगली सूअर के हमले में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसकी18 मई सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक का नाम ग्राम कटेधरा निवासी 49 वर्षीय लखनलाल पिता दामाजी नेवारे बताया गया है जिसके शव का सोमवार की शाम जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है तो वही मामले की जांच के लिए डायरी कटंगी थाना पहुंचाई जा रही है।जिसके आधार पर कटंगी पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जाएगी।

बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था लखन
प्राप्त जानकारी के अनुसार कटंगी के कटेधरा निवासी लखनलाल नेवारे के मजदूरी का कार्य करता था।जो मजदूरी के भरोसे ही अपने तीन बच्चे सहित परिवार का पालन पोषण करता था। बताया गया की 11 मई की रात बस्ती के आगे कार्यक्रम था जहां पर शामिल होने के लिए लखनलाल गांव के ही एक व्यक्ति राजेश पिता रमेश गोनेकर के साथ गया हुआ था। जहां से देर रात वापस लौटते समय बोधवा और जोड़ सड़क के बीच झाड़ियां से आए एक जंगली सूअर ने लखन पर अचानक से जानलेवा हमला कर दिया, इस हमले में लखन गंभीर रूप से घायल हो गया और रात भर वहीं पड़ा रहा, उधर 12 मई की सुबह जब परिजनों को मामले की जानकारी लगी तो परिजनों ने अन्य ग्रामीणों की मदद से उसे उपचार के लिए कटंगी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसके बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया,जहां जिला अस्पताल में लाखन का उपचार जारी था।

पीएम के बाद सौपा गया शव
उधर 18 मई की सुबह उपचार के दौरान लखन की मौत हो गई, अस्पताल से मार्ग तहरीर मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी कर, शव को अपने कब्जे में लिया, वहीं परिजनों के बयान दर्ज कर शव परीक्षण के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।तो वही मामले की जांच के लिए डायरी कटंगी थाना पहुंचाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here