जैवलिन में मंजीत व्यास की ‘चांदी’, पर्सनल बेस्ट का रिकॉर्ड बनाते हुए जीता सिल्वर मेडल

0

एशियन पैरा गेम्स में मंजीत ने मेंस की जैवलिन थ्रो F12/13 प्रतियोगिता में अपने दूसरे प्रयास में अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और F13 कैटेगरी में पोडियम पर जगह बनाई।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय पैरा-एथलीट मंजीत व्यास ने बुधवार को आइची-नागोया 2026 एशियन पैरा गेम्स में मेंस की जैवलिन थ्रो F13 स्पर्धा में अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ दूरी तय करते हुए सिल्वर मेडल जीता। भारतीय खिलाड़ी ने पुरुषों की जेवलिन F13 कैटेगरी में 61.41m का पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बनाया और कंबाइंड F12/F13 इवेंट में दूसरा स्थान हासिल किया।

उन्होंने अपना बेस्ट चौथे अटेम्प्ट के लिए बचाकर रखा और अपनी पिछली 61.03m की कोशिश में सुधार किया। जापान के युता वाकोह F12 में 59.66m के साथ ओवरऑल स्टैंडिंग में टॉप पर रहे, जबकि उनके हमवतन केंटा वाकोह F13 में 58.60m के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अभी तक रहा है शानदार प्रदर्शन

इस भारतीय पैरा-एथलीट के लिए यह सीजन काफी शानदार रहा है। उन्होंने दिल्ली में आयोजित ‘वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2026’ और बेंगलुरु में हुई ‘इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप’ में मेंस की F13 जैवलिन थ्रो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा, उन्होंने एशियन पैरा गेम्स के क्वालिफायर में भी 59.08 मीटर की थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया था।शॉट पुट में क्या क्लीन स्वीप

इससे पहले आज, भारत ने मेंस शॉट पुट F46 स्पर्धा में सचिन खिलारी ने गोल्ड, मोहम्मद यासिर ने सिल्वर और प्रवीण ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। पैरालंपिक पदक विजेता खिलारी ने अपने आखिरी प्रयास में 15.87 मीटर की दूरी तय करते हुए गेम्स रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल जीता। यासिर ने 15.06 मीटर (इस सीजन का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया, जबकि प्रवीण ने 14.94 मीटर की थ्रो के साथ इस क्लीन स्वीप को पूरा किया।

भाग्यश्री ने जीता सिल्वर

वहीं, भाग्यश्री जाधव ने भी महिलाओं के शॉट पुट F34 इवेंट में भारत के लिए एक सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 8.19 मीटर की अपनी अब तक की सर्वश्रेष्ठ थ्रो की। वह चीन की लिजुआन ज़ू के पीछे रहीं, जिन्होंने 9.07 मीटर की थ्रो के साथ गेम्स रिकॉर्ड बनाते हुए गोल्ड मेडल जीता। यह सिल्वर मेडल, एशियन पैरा गेम्स में जाधव का लगातार दूसरा सिल्वर मेडल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here