टला बड़ा हादसा ट्रक की चपेट में आई कार, बाल-बाल बचा चालकसरेखा ओवर ब्रिज के टर्निंग पाइंट का मामला,

0


पदमेश न्यूज़,बालाघाट।सोमवार की सुबह नगर के सरेखा रेलवे फाटक पर बने ओवर ब्रिज के टर्निंग पाइंट पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया।जब सुबह करीब 11.30 बजे एक ट्रक ने कार को अपनी चपेट में ले लिया है, इस सड़क दुर्घटना में कार के फ़रख्च्चे उड़ गए, और कार क्षतिग्रस्त हो गई।गनीमत यह रही कि इस हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक आरजे 11 जीसी 4950 हरियाणा मेवात का ट्रक है, जो कि दिल्ली से खाद्य सामग्री लेकर बालाघाट आया था और इस ट्रक को मेवात निवासी 21 वर्षीय युवक लुकमान पिता मम्मू खान चला रहा था। चालक ने बालाघाट में सामान खाली किया और गोंदिया की ओर वापसी जा रहा था। इसी दौरान बैहर रोड वार्ड क्रमांक 03 निवासी, आशीष उर्फ मोंटी सोनवाने जिसका परिवार गोंदिया रहता है, जिन्हें लेने के लिए वह कार क्रमांक एमपी 50 सीए 0128 से जा रहा था। वह सरेखा रेलवे ओवर ब्रिज पर टर्निंग पाइंट पर गोंदिया की ओर मुड़ ही रहा थी कि ट्रक ने उसकी कार को चपेट में ले लिया और कार घसीटने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इस दौरान कार चालक सुरक्षित बच गया।सड़क दुर्घटना होते ही मौके पर वाहनों व स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगो द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को थाना लाकर खड़ा करवाया है, और आवश्यक कार्रवाई की गई है।जहा कार मालक द्वारा उसे हुए नुकसान की भरपाई किए जाने की मांग की गई है।
00000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here