टीम इंडिया में बड़ा बदलाव तय! गौतम गंभीर के 2 साथियों की हो सकती है विदाई, एक्शन में BCCI

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का हालिया प्रदर्शन सवालों के घेरे में है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर 6 मैच होने के बावजूद जीत नसीब नहीं हुई। इस बीच कोचिंग स्टाफ में बदलाव की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की माने तो गौतम गंभीर के 2 साथी अलग हो सकते हैं। किसी का नाम तो सामने नहीं आया। लेकिन दावा किया गया है कि एक सदस्य IPL फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्टैक्ट में है और जल्द ही उनके साथ जुड़ जाएगा। इसके साथ ही एक और सदस्य के अलग होने की आहट मिल रही है।

2 सदस्य छोड़ सकते हैं साथ

सपोर्ट स्टाफ ने बीसीसीआई के साथ 2+1 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसका मतलब है कि शुरुआती दो साल पूरे होने के बाद अगर बीसीसीआई और कोच दोनों चाहें तो इस कॉन्ट्रैक्ट को एक साल के लिए बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, खबर है कि सपोर्ट स्टाफ के कम से कम एक कोच ने पहले ही एक ऐसी आईपीएल फ्रेंचाइजी से बातचीत शुरू कर दी है, जिसकी मौजूदगी दुनिया के कई देशों में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here