दी बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

0

नगर के बूढ़ी वार्ड नं 13 स्थित के समता भवन में रविवार को बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया की जिला शाखा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। यहां सोसाइटी की सदस्यता बढ़ाने, अलग-अलग तहसील कार्यालयों में संचालित शाखाओं के पुनर्गठन तथा नई शाखओं के गठन जैसे मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। शाखा अध्यक्ष चरणदास ढींगरे ने बताया कि सोसाइटी की मासिक बैठक में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की गई है। इसमें प्रमुखता से सदस्यता अभियान को लेकर चर्चा हुई है। इसके अलावा वारासिवनी में 17 सितंबर को तथा लालबर्रा में इस महीने के आखिर में शाखा का पुनर्गठन किया जाएगा। श्री ढींगरे ने बताया कि जिले में चिंतन शिविर की बेहद आवश्यकता है। सोसाइटी की केंद्रीय शाखा ने भी जिले में चिंतन शिविर आयोजित करने कहा है। इसलिए अगले महीने आठ अक्टूबर को वारासिवनी मुख्यालय में चिंतन शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्था द्वारा हर साल होने वाले धम्म यात्रा के तहत श्रीलंका के लिए बुद्धिस्ट पर्यटन टूर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भगवान बुद्ध की कर्म भूमि बोधगया, सारनाथ का टूर फरवरी में होगा। इसे लेकर बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। श्री ढींगरे ने बताया कि हम चाहते हैं कि धम्म संस्था के जरिए धम्म कार्य अच्छे हों और सोसाइटी के माध्यम से जिले में आदर्श बौद्ध समाज की स्थापना हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here