धार की भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में अब अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को

0

धार। ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सर्वोच्च न्यायालय में अब अगली सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। गुरुवार को प्रस्तावित सुनवाई नहीं होने के बाद न्यायालय ने आगे की तारीख दी है। बता दें कि 5 अगस्त से लगातार टल रही सुनवाई के चलते अब इस प्रकरण में करीब दो माह बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

इधर भोजशाला परिसर में प्रत्येक शुक्रवार होने वाली नमाज को लेकर विवाद और आपत्तियां भी बरकरार हैं। खसरा नंबर 612 में स्थित स्थल पर प्रत्येक शुक्रवार नमाज होती है। मंदिर पक्ष की ओर से इसका विरोध किया जा रहा है। मंदिर पक्ष का कहना है कि यह स्थान भोजशाला परिसर से जुड़े उस क्षेत्र में आता है, जो भोजशाला के पीछे 100 मीटर के दायरे में है। ऐसे में यहां प्रत्येक शुक्रवार नमाज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here