महिला ब्यूटीशियन है और पति से उसका विवाद चल रहा है। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आदिल से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध… भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने महिला पर धर्मांतरण और जबरन मांस खिलाने का भी प्रयास किया।आरोपी युवक ने एक बार फिर महिला को धमकाकर पिपलानी स्थित एक होटल में मिलने बुलाया था, जिसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजगढ़ निवासी आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती
पुलिस के अनुसार महिला ब्यूटीशियन है और पति से उसका विवाद चल रहा है। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिए उसकी पहचान आदिल से हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
महिला ने आरोप लगाया कि आदिल ने शादी करने का भरोसा देकर करीब एक साल तक उसका शारीरिक शोषण किया।
धर्म बदलने का बनाया दबाव
महिला ने बताया कि आरोपी उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाता था। महिला ने मांस खाने के लिए दबाव डालने का भी आरोप लगाया है। दो दिन पहले महिला और आदिल को एक कमरे में मिलने की सूचना पर कुछ हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। वहां विवाद और हंगामा होने लगा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। महिला के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आदिल के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।










































