‘नहीं करना होगा सप्‍ताह में 5 द‍िन काम’, Zoom CEO ने कहा- भव‍िष्‍य में AI एजेंट संभालेंगे जिम्‍मेदारी, क्‍या सैलरी घटेगी?

0

Zoom CEO- एर‍िक युआन ने उम्‍मीद जताई है क‍ि भव‍िष्‍य में लोगों को सप्‍ताह में 5 द‍िन काम करने की जरूरत नहीं होगी, क्‍योंक‍ि एआई एजेंट्स न‍ियमि‍त कामों को संभाल लेंगे। एआई एजेंट, सामान्‍य एआई चैटबॉट से अलग होता है। यह क‍िसी काम को पूरा करके देने की क्षमता रखता है।आर्टिफ‍िश‍ियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में एआई एजेंट्स बड़ी भ‍ूम‍िका न‍िभाने को तैयार द‍िख रहे हैं। इनकी वजह से इंसानों के कंधे से काम का बोझ कम होगा। Zoom CEO- एरिक युआन ने इसकी उम्‍मीद जताते हुए कहा है कि लोगों को सप्‍ताह में 5 द‍िन काम करने की जरूरत नहीं होगी, क्‍योंकि एआई एजेंट्स कई न‍ियम‍ित कामों को संभाल लेंगे। जैसे- ईमेल और मीट‍िंग अरेंज करने के काम जिन्‍हें रोज-रोज करना पड़ता है। एरिक युआन ने कहा- मुझे खुद 5 दिन काम करना पसंद नहीं है। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि पारंपर‍िक वर्कवीक को एआई नया आकार दे सकता है। हालांकि सवाल उठता है कि क्‍या ऐसा होने पर लोगों की सैलरी घट जाएगी।

द वॉल स्‍ट्रीट जर्नल से बातचीत में एरिक युआन ने कहा कि उन्‍हें नहीं लगता कि लोगों को सप्‍ताह में 5 द‍िन काम करने की जरूरत होगी, क्‍योंक‍ि यह जिम्‍मेदारी AI एजेंट्स संभाल लेंगे। AI एजेंट्स को समझने के ल‍िए हमें मौजूदा एआई उपयोग को जानना होगा।

वह आपके कार्ड या यूपीआई से पेमेंट करेगा और टिकट ईमेल पर भेजकर आपको बताएगा भी।

मौजूदा समय में लोग AI या AI चैटबॉट का उपयोग आमतौर पर करते हैं।

AI चैटबॉट जैसे- चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी, जिनके साथ लोग इंटरेक्‍ट करते हैं।

AI चैटबॉट से आप किसी काम का एक हिस्‍सा करवा सकते हैं जैसे- द‍िल्‍ली से मुंबई की सस्‍ती फ्लाइट टिकट सर्च करने को कहना।

AI एजेंट इसका एडवांस स्‍वरूप होगा।

AI एजेंट आपके लिए दिल्‍ली से मुंबई की सस्‍ती फ्लाइट ही सर्च नहीं करेगा, आपको टिकट बुक करके देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here