बालाघाट।पिछले दिनों मॉयल नगरी भरवेली से लगे हुए ग्राम हीरापुर से एक दिल को झंझोर देने वाली घटना सामने आई थी, जहां पर वार्ड नंबर 5 निवासी नवी कक्षा की छात्रा हिना खान का शव 27 अप्रैल को घर के पास ही नाले की रेलिंग में लटकता हुआ पाया गया था।इस मामले को सोची समझी शाजिश बताते हुए, स्थानीय ग्रामीणों ने इसे हत्या करार दिया है।जिन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर बुधवार देर शाम भरवेली थाना प्रभारी से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौपा है।जिंसमे उन्होंने मौत के पहले के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इसे हत्या बताते हुए,आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर, उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
क्या है पूरा मामला
बताया गया कि बहुत ही गरीब परिवार से आने वाली हिना खान जिसके माता-पिता मजदूरी का कार्य करते हैं,हिना अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।ग्रामीणों का आरोप है कि 15 वर्षीय हिना नवी कक्षा की छात्रा थी जिसको 26 से 27 तारीख की मध्य रात्रि करीबन 1.40 को बहला फुसलाकर घर से बुलाया गया और सुबह करीबन 5:30 बजे घर के पास ही लगे नाले की रेलिंग में हिना खान का शव फंदे से लटकते हुआ पाया गया।इस मामले में परिजनों व ग्रामीणों द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्यवाही कर उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जाए कार्यवाही
परिजनो का आरोप है कि ,उनके घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटनाक्रम के कुछ बिंदुओं को देखा जा सकता है।सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हिना खान को 2 युवक मोटर साइकिल पर बैठा कर कही ले जा रहे है। और उसी सुबह हिना खान का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। आखिर ऐसा क्या हुआ है उस रात में जो की एक बड़ा रहस्य बना हुआ है पुलिस द्वारा हिना खान का मोबाइल भी उसके घर से ज़प्त कर लिया गया है।परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे दोनो युवक को गिरफ्तार कर उनसे मामले को लेकर पूछताछ कर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है।









































