कोच्चिः भारतीय नौसेना ने एक कच्चे तेल के टैंकर पर मौजूद बिना फटे वाले ‘मिसाइल वारहेड’ को सफलतापूर्वक बरामद कर सुरक्षित तरीके से डिस्पोज कर दिया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पिछले महीने ओमान के तट के नजदीक इस तेल टैंकर ने ढांचे (हल) में विस्फोट की सूचना दी थी और उसके बाद कोच्चि को बढ़ा।
UAE से भारत आ रहा था टैंकर
रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘एमटी ओलंपिक लाइफ’ संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह बंदरगाह से कोच्चि आ रहा था, तभी 26 मई को ओमान के तट के पास उसके निचले हिस्से में धमाके की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस टैंकर पर कोई भी भारतीय नागरिक सवार नहीं था।










































