पश्चिम बंगाल सरकार ने 5000 बांग्‍लादेशियों को न‍िकाला तो बौखलाए पाकिस्‍तानी एक्‍सपर्ट, बताया ‘मजहब’ कनेक्‍शन

0

इस्लामाबाद/ढाका: सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आने के बाद से भारत ने लगभग 5,000 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा है। पाकिस्तान के जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट कमर चीमा भारत की इस कार्रवाई पर बौखला गये हैं। कमर चीमा ने एक वीडियो में कहा ‘भारत ने कहा था कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को रोकने के लिए पानी में सांप छोड़ेंगे और अब भारत उन्हें देश से बाहर निकाल रहा है तो असल में भारत बांग्लादेश को एक संदेश दे रहा है।’

कमर चीमा ने कहा है कि भारत की तरफ से पहले ऐसा नहीं किया जाता था जब शेख हसीना बांग्लादेश की प्रधानमंत्री थीं लेकिन अब भारत सीमा पर पानी में मगरमच्छ और सांप छोड़ने की बात कर रहा है तो असल में भारत एक संदेश दे रहा है और इसीलिए भारत ने इस बार बांग्लादेश में एक राजनयिक को नहीं बल्कि एक नेता को राजदूत बनाकर भेजा है। कमर चीमा ने कहा है कि भारत इस बात से गुस्सा है कि बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस को क्यों भेजा गया और फ्रांस से मोहम्मद यूनुस को उठाकर ढाका में भेजा गया तो इसके पीछे अलग कहानी है।कमर चीमा ने भारत की कार्रवाई को मजहब से जोड़ा

भारत की मुस्लिम-बहुसंख्यक बांग्लादेश के साथ एक लंबी और खुली सीमा है जहां ऐतिहासिक रूप से आर्थिक तंगी और लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक संबंधों की वजह से लोग पलायन करते रहे हैं। सत्ता में आने के बाद पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने बिना वैध कागजात वाले बांग्लादेशियों और म्यांमार में उत्पीड़न से भागकर आए रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए डिटेंशन सेंटर बनाने का आदेश दिया है। भारत उन लोगों को देश से निकाल रहा है जो अवैध तरीके से देश में आए थे। दावा किया गया है कि भारत में लाखों की संख्या में अवैध बांग्लादेशी नागरिक रहते हैं। पश्चिम बंगाल में कई ऐसे लोग मिले हैं जो बांग्लादेशी नागरिक हैं लेकिन यहां वोट दिया करते थे।कमर चीमा ने कहा है कि भारत की पड़ोसी नीति के लिए बांग्लादेश काफी महत्वपूर्ण है और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए ये और भी ज्यादा जरूरी है। इसके अलावा भारत बांग्लादेश में डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स में भी अहम भूमिका निभा रहा है। कमर चीमा ने जहर उगलते हुए कहा ‘कि असल में मामला मजहब का है, मसला है भारत की सत्तावादी ताकतों का और मसला ये है कि शेख हसीना जो सर्विस भारत को देती थी वो खालिदा जिया का बेटा तारिक रहमान क्यों नहीं देगा?’

भारत ने 5000 से ज्यादा ‘अवैध बांग्लादेशी’ नागरिकों को भेजा

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रविवार को कोलकाता में कहा कि लगभग 5,000 बांग्लादेशी नागरिकों को सीमा पार वापस भेजा गया है। अधिकारी ने कहा ‘हमने उन बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने का काम शुरू कर दिया है जो नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के दायरे में नहीं आते हैं।’ उन्होंने बताया कि सरकार ने मई में ‘राज्य के सभी जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए थे।’ उन्होंने आगे कहा ‘इन सेंटरों से अब तक 4,800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा जा चुका है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here