नई दिल्लीः एनसीपील(एसपी) प्रमुख शरद पवार के घर विवाह समारोह में उपस्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक शख्स मोबाइल फोन पर कुछ दिखाता नजर आया। बताया जा रहा है कि यह महाराष्ट्र के रहने वाले मिथिलेश देसाई हैं जिन्हें जैकफ्रूट किंग कहा जाता है।
जैकफ्रूट किंग सीधे पीएम मोदी से मिले
महाराष्ट्र टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक यह नौजवान रत्नागिरी के ‘कटहल किंग’ मिथिलेश देसाई हैं। वह लंदन में मौजूद सर्कुलरिटी इनोवेशन हब के इंडिया के ब्रांड एंबेसडर हैं। शरद पवार ने मिथिलेश देसाई को अपनी पोती की शादी के रिसेप्शन में भी बुलाया था। इसी दौरान मिथिलेस देसाई सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। पीएम मोदी को मिथिलेश के कटहल प्रोडक्शन और दूसरे कामों के बारे में थोड़ी जानकारी दी गई।










































