पुलिस का बड़ा धमाका: २५ लाख के मशरूका के साथ चोर गिरोह के ६ सदस्य गिरफ्तार

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। वारासिवनी, कटंगी और रामपायली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक सक्रिय और संगठित चोर गिरोह का भंडाफ ोड़ किया गया है। पुलिस ने इस गिरोह के ६ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब २५ लाख रुपये मूल्य का मशरूका यानि चोरी का माल बरामद किया है। इस संबंध में थाना वारासिवनी में एसडीओपी अभिषेक चौधरी के द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित कर खुलासा किया गया।

यह हैं मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार १९ अप्रैल की रात में ग्राम कोस्ते में कुछ युवकों के द्वारा गोदाम में चोरी की जा रही थी। जहां ग्रामीणों के द्वारा उन्हें रंगे हाथ पडक़र पुलिस को सुपुर्द किया गया था। मामले में शिव प्रसाद चौहान निवासी वार्ड नंबर २ कोस्ते के द्वारा घटना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसके गोदाम से २२ कट्टी सरसों चोरी की गई है। मामले में पुलिस के द्वारा शहजाद खान ,अभय सहारे ,बादल मेश्राम ,राहुल भुरे, समीर खान एवं सोनू नांदने से घटना के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की गई। हालांकि रंगे हाथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था जिनके निशानदेही पर दो आरोपी और बनाएगा। इन ६ आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो इन्होंने कोस्ते से २२ कट्टी सरसों चोरी करना स्वीकार किया गया। जिसमें पुलिस के द्वारा आरोपियों से और पूछताछ करने के लिए न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड ली गई। जिसके बाद सघंन पूछताछ में आरोपियों के द्वारा वारासिवनी, कटंगी और रामपायली थाना क्षेत्रों में घटित चोरी की कुल १० वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

१० बड़ी वारदातों का हुआ खुलासा

पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार गठित विशेष टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने खापा से ७० कट्टी धान, डोंगरगाव से १५ कट्टी चावल, कोस्ते से २२ कट्टी सरसो एवं शिवधाम महोल्ला, मिश्रा नगर के देवी प्रसाद टेकाम, कटंगझरी के २ जवलर्स से सोने चांदी के आभूषण की चोरी करने एवं इसी के साथ थाना रामपायली के कोथुरना से धान १३ बोरी थाना ,कटंगी के कोड़मी से ८ क्विंटल लाख, ५० बोरी धान, कटेरा से धान चोरी करना। इस प्रकार थाना वारासिवनी की ६, थाना रामपायली की १ और थाना कटंगी की ३ कुल १० चोरी स्वीकार की गई। जिसमें पुलिस के द्वारा चोरी की गई सामग्री बरामद कर ली गई है।

वारदात करने का तरीका

जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि यह गिरोह बेहद शातिर तरीके से काम करता था। आरोपी पहले स्कॉर्पियो वाहन के जरिए गांवों और कस्बों में रेकी करते थे और सूने मकानों, गोदामों व खेतों में बने घरों को चिह्नित करते थे। इसके बाद रात के अंधेरे में ४०७ पिकअप वाहन लेकर पहुँचते थे और भारी मात्रा में अनाज व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो जाते थे।

यह बरामद हुआ सामान

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में सामान जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत लगभग २५००००० रुपये आंकी गई है। इसमें लगभग १७० बोरी धान, २० बोरी चावल और २२ बोरी सरसों के साथ हीं सोने.चांदी के जेवरात कीमत लगभग २ लाख रुपये एवं वारदात में प्रयुक्त दो ४०७ पिकअप वाहन और एक स्कॉर्पियो लगभग १० क्विंटल लाख जो कटंगी क्षेत्र से चोरी की गई थी उसे बरामद किया गया हैं।

यह हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है । जिसमें शहजाद उर्फ सज्जू पिता अब्बास कुरैशी निवासी वारासिवनी, अभय सहारे पिता राजेन्द्र सहारे निवासी वारासिवनी, बादल मेश्राम पिता फ ागुलाल मेश्राम निवासी वारासिवनी, राहुल पिता विजय भूरे निवासी वारासिवनी, समीर खान पिता शमीम खान निवासी चंदोरी वारासिवनी, सोनू नांदने पिता छन्नूलाल नांदने निवासी वारासिवनी शामिल हैं।

पुलिस की अपील

इस सफ ल कार्यवाही के बाद जिला पुलिस बालाघाट ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों, खेतों और गोदामों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें। पुलिस ने अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल ११२ या नजदीकी थाने में देने का आग्रह किया है। इस सराहनीय कार्य के लिए वारासिवनी और कटंगी पुलिस टीम की विशेष प्रशंसा की जा रही है।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी से चैन का किया पता -अभिषेक चौधरी

एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि १९ अप्रैल कोस्ते के शिवप्रसाद के खेत में २२ कट्टी सरसों चोरी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया था। पूर्व में भी धान सरसों चावल चोरी के अपराध सामने आए थे तो वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर थाना क्षेत्र में टीम तैयार की गई। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया इन्होंने १० चोरी स्वीकार की है उसमें धान सीमेंट लाख चावल एवं सूने मकान में गहने चोरी भी शामिल है। इसमें जो पूर्व में आरोपी गिरफ्तार हुए थे उनसे चैन का पता किया ६ आरोपी सभी वारासिवनी के है। इसमें कुछ आरोपी नीचे और कुछ ऊपर के हैं शाहबाज के लिए यह काम करते थे। अभी स्थानीय चोरी सामने आई है आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है पता कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here