फिल्म सेल्फी की बॉक्स ऑफिस पर हुई खराब शुरुआत:थिएटर्स में नहीं पहुंची ऑडियंस, ओपनिंग डे पर 4 करोड़ से कम रहा कलेक्शन

0

अक्षय कुमार की फिल्म सेल्फी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपनी पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी खिलाड़ी कुमार फैंस को इम्प्रेस नहीं कर पाएं हैं।

इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की इस जोड़ी को बेहद खराब शुरुआत मिली है। खबरों की मानें तो मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी 6% रही है, सोशल मीडिया पर कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें थिएटर पूरी तरह खाली दिखें हैं।

अक्षय के करियर की लोएस्ट ओपनर्स में से एक है सेल्फी
ट्रेड एक्सपर्ट और फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों की मानें तो सेल्फी ने PVR, INOX, सिनेपॉलिस को मिलाकर 1.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, वहीं फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 3 करोड़ रुपए रहा है। हालांकि, माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में सुधार आ सकता है।

पिछले 13 साल के करियर में सेल्फी अक्षय की लोएस्ट ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। बता दें कि इस फिल्म को 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 120 करोड़ के बजट में बनी सेल्फी के शुरुआती रुझान इस तरफ इशारा कर रहे हैं कि फिल्म फ्लॉप हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here