- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार दोपहर 1.30 बजे बुरहानपुर पहुंचे। रेणुका मंडी हेलीपैड से सीधे शाहपुर पहुंचे। यहां पर स्व. नंदकुमारसिंह चौहान की 69वीं जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने शाहपुर में जननेता स्व. नंदकुमार सिंह चौहान की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि की। यहां मंगलम परिसर शाहपुर में स्मृति संस्मरण कार्यक्रम हुआ।