“मेरी जिंदगी का 10% ही…”, सच नहीं थी Priyanka Chopra स्टारर Mary Kom की बायोपिक?

0

बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मैरी कॉम ने खुलासा किया है कि उनकी जिंदगी पर बनी बायोपिक मूवी पूरी तरह से सही नहीं थी। बायोपिक में उनकी जिंदगी का केवल 10% सच था।मैरी कॉम जब सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 20 में शामिल हुई थी तब हर किसी को उम्मीद थी कि वो काफी आगे तक जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वो शो से बाहर आ चुकी हैं। बिग बॉस 20 से बाहर आने के बाद मैरी कॉम ने खुलासा किया है कि उनके ऊपर बनी बायोपिक फिल्म मैरी कॉम, जिसमें अदाकारा प्रियंका चोपड़ा थी वो सच नहीं थी। मैरी कॉम ने अपनी बायोपिक मूवी को क्रिटिसाइज्ड करते हुए कहा है कि डायरेक्टर ओमांग कुमार ने उनकी जिंदगी के केवल एक इवेंट को ही हाईलाइट किया था। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा 2008 वर्ल़्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप जीत के आसपास था। मैरी कॉम ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि उनकी जिंदगी पर आधारित बायोपिक का सीक्वल कभी नहीं आएगा क्योंकि उसकी जरूरत नहीं है।स्क्रीन को दिए अपने ताजा इंटरव्यू में मैरी कॉम ने कहा है, “मेरी जिंदगी पर बनी बायोपिक फिल्म सच नहीं थी। मुझे ऐसा लगता है कि मूवी का कुछ पार्ट गढ़ा गया था, जो कि मेरी जिंदगी से नहीं था। मेरे अनुसार मेरी बायोपिक का केवल 10 प्रतिशत हिस्सा ही सही था। उसमें केवल मेरी स्ट्रगल और हार्ड वर्क दिखाया गया था। अगर आप मेरी बुक पढ़ेंगे तो ही मेरी असली कहानी समझ सकते हैं। मुझे नहीं पता है कि आगे आने वाली जिंदगी में क्या होगा लेकिन मुझे लगता है कि आने वाला जीवन खुशनुमा और शांतिमय होगा।”“कातिल नहीं..आशिक हूं…”, Shah Rukh Khan की King का धांसू पोस्टर आउट

मैरी कॉम ने इंटरव्यू में अपनी लव लाइफ के बारे में भी बात की और बताया, “मुझे पता है कि लोग ये जानना चाहता हैं कि क्या मेरी जिंदगी में लव की जगह बची है या नहीं? मैं उन्हें कहना चाहूंगी कि ये सब चीजें आगे देखी जाएंगी लेकिन मैं अभी इसके बारे में नहीं सोच रही हूं।” मैरी कॉम के खुलासे पर अब तक ओमांग कुमार और प्रियंका चोपड़ा का कोई बयान नहीं आया है। ये देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले वक्त ये दोनों मैरी कॉम बायोपिक पर क्या कहते हैं?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here