‘मेरे सवाल का जवाब देकर दिखाए बागेश्वर बाबा’, डॉ गोविंद सिंह की चुनौती, कहा- वह अपने परिवार की संपत्ति बढ़ा रहे हैं

0

Bageshwar Baba: कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व विधायक डॉ गोविंद सिंह ने बागेश्वर बाबा को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा के पास कोई ज्ञान नहीं है। वह पैसा जमा करके अपने परिवार की संपत्ति बढ़ा रहे हैं।

भिंड: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सीनियर नेता और विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने बागेश्वर बाबा के ज्ञान को लेकर सवाल उठाए हैं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा बीजेपी के एजेंट हैं, पैसे लेकर वह बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर बागेश्वर बाबा को ज्ञान है तो वह मेरे सवाल का जवाब देकर दिखाएं।

डॉ गोविंद सिंह ने बागेश्वर बाबा पर हमला करते हुए कहा कि वह वर्णशंकर हैं। उन्होंने बागेश्वर बाबा की शिक्षा, ज्ञान और धार्मिक कथाओं पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मैं अपना सवाल लिखकर देता हूं बागेश्वर बाबा मेरे सवाल का जवाब देकर दिखाएं।

परिवार की संपत्ति बढ़ा रहे हैं

कांग्रेस नेता ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कोई ज्ञान नहीं है। वे पढ़े-लिखे नहीं हैं और लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धीरेंद्र शास्त्री भाजपा के एजेंट हैं और कथा के माध्यम से पैसा इकट्ठा कर अपनी और अपने परिवार की संपत्ति बढ़ा रहे हैं। उन्होंने जमीन खरीदने और जमीनों पर कब्जा करने जैसे आरोप भी लगाए।

गोविंद सिंह ने दी बागेश्वर बाबा को चुनौती

पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि मेरे एक सवाल का जवाब दें। मैं अपना सवाल लिखकर दे दूंगा, लेकिन वे उसका जवाब नहीं दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि बागेश्वर बाबा पैसे लेकेर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। वह बीजेपी का प्रचार करते हैं।

दिया था विवादित बयान

बागेश्वर बाबा ने हाल ही में भगवान कृष्ण और राम को लेकर टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी का जमकर विरोध हुआ था। इसके बाद उन्होंने वीडियो जारी कर अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी थी। बागेश्वर बाबा अपने बयान और दिव्य दरबार को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here