एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, मैंने प्रियंका से कहा ये तांडव है इसमें कोई प्लानिंग नहीं होती, आज कुछ और कल कुछ और होगा। किसी प्लान की रूरत नहीं है।कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज इंदिरा भवन में मीडिया से मुखातिब होते हुए सीईसी ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर अप रुख फिर साफ किया। राहुल ने कहा कि कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा होने तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में हर किसी का स्वागत है, जो भी आना चाहे आ सकता है। राहुल ने इसके शिव की बारात बताया जिसमें हर कोई डांस कर सकता है।ये शिव बारात है कोई भी आ सकता है…
एक सवाल के जवाब में राहुल ने कहा, मैंने प्रियंका से कहा ये तांडव है, इसमें कोई प्लानिंग नहीं होती, आज कुछ और कल कुछ और होगा। किसी प्लान की रूरत नहीं है। आप क्या सोचते है, हमने कोई प्लान बनाया था? ये डांस है, तांडव है, शिव की बारात में कोई भी आ सकता है। ये शिव बारात है कोई भी जीव आ सकता है। हम हर किसी का स्वागत करते हैं, इसमें कोई भी आ सकता है। आंदोलन में जो आना चाहे आ जाए।Times Now नवभारत के सवाल पर क्या बोले राहुल?
इसी प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि आज इंडिया ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका फाइल करेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि सीजेआई ने उन्हें याचिका दाखिल करने को कहा है, हम सुप्रीम कोर्ट जाएंगे और याचिका दाखिल करेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस में जब Times Now नवभारत की ओर से यह सवाल पूछा गया कि जब CJI ने याचिका दायर करने को कहा है, तो फिर मार्च क्यों निकाला जा रहा है? जब CJI खुद SIR मामले की बेंच की अगुवाई कर रहे हैं, तो फिर यह विरोध क्यों? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि कई लड़ाइयां चल रही हैं। सरकार बच्चों और महिलाओं को पीट रही है। वे चाहते हैं कि लोग यह मानें कि भारत पुलिस से डरता है। हम चाहते हैं कि वे यह मानें कि भारत किसी चीज से नहीं डरता। हम सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करते हैं, हमें खुशी है कि उन्होंने हमें आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है। यह कहना कि आप याचिका दायर कर सकते हैं, आगे बढ़ने का एक रास्ता है। एक वैचारिक लड़ाई और धारणा की लड़ाई चल रही है। हम हर मोर्चे पर जीत रहे हैं।







































