राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त

0

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 24 खाली हो रही सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार 10 राज्यों की सीटों पर 18 जून को मतदान कराया जाएगा।

इन सीटों पर कई बड़े नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन शामिल हैं। चुनावी प्रक्रिया एक जून से शुरू होगी और 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

नामांकन से मतगणना तक पूरा कार्यक्रम

  • चुनाव आयोग के अनुसार एक जून को अधिसूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवार 8 जून तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 9 जून को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
  • 11 जून तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। जरूरत पड़ने पर 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतगणना भी होगी। आयोग ने कहा है कि पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक संपन्न कर ली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here