चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच विनिंग पारी खेली। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल विकेट पर ओपनिंग करने उतरे रुतुराज ने 48 गेंदों पर 67 रनों की पारी खेली। वह अंत तक नाबाद रहे और अपनी टीम को जीत दिलाई। अपनी पारी में रुतुराज ने 5 चौके और 2 छक्के मारे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
रुतुराज ने फाफ को पछाड़ा
इस पारी के दौरान रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस को पीछे छोड़ा। फाफ के नाम आईपीएल में चेन्नई के लिए 2721 रन हैं। रुतुराज गायकवाड़ के 2747 रन हो गए हैं।










































