वारासिवनी पुलिस थाने में बिदाई समारोह का हुआ आयोजन

0

एसडीओपी अभिषेक चौधरी और थाना प्रभारी पवन यादव को दी गई बिदाई

वारासिवनी। वारासिवनी पुलिस थाना परिसर के सभा कक्ष में ५ जुलाई को एक गरिमामय एवं भावपूर्ण बिदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वारासिवनी अनुभाग के एसडीओपी अभिषेक चौधरी ,वारासिवनी थाना प्रभारी पवन यादव ,रामपायली थाना प्रभारी धर्मराज बघेल सहित अन्य अधिकारी के स्थानांतरण होने पर उनके सम्मान में आयोजित किया गया था। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों ही अधिकारियों के कार्यकाल, उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली और सहयोगात्मक व्यवहार की जमकर सराहना की। विदित हो कि बीते दिनों पुलिस मुख्यालय के द्वारा जारी की गई स्थानांतरण सूची में थाना प्रभारी पवन यादव का तबादला वारासिवनी से इंदौर ग्रामीण के लिए हुआ था। वहीं एसडीओपी वारासिवनी अभिषेक चौधरी का स्थानांतरण सीएसपी छिंदवाड़ा के पद पर किया गया था। रामपायली थाना प्रभारी धर्मराज सिंह बघेल का स्थानांतरण जिला सागर हुआ था एवं सहायक उपनिरीक्षक तरुण सोनकर एवं महलसिंह धुर्वे का वारासिवनी से थाना रामपायली स्थानांतरण हो चुका है। चूंकि क्षेत्र में शासकीय कार्यों की व्यस्तता और नए अधिकारियों के आगमन की प्रक्रिया चल रही थी इसलिए जिला पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा के द्वारा इन अधिकारियों को तत्काल कार्यमुक्त नहीं किया गया था। स्थानांतरण के कुछ दिन बीत जाने के बाद अब पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के समस्त स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना के लिए कार्यमुक्त करने और बाहर से स्थानांतरित होकर आए नए अधिकारियों को प्रभार सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी तारतम्य में यह बिदाई समारोह आयोजित किया गया। हालांकि  वर्तमान तक वारासिवनी के नए थाना प्रभारी और एसडीओपी के नामों की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आ पाई है। समारोह के दौरान थाना स्टाफ  और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों ने इन वरिष्ठ अधिकारियों को शाल श्रीफ ल और स्मृति चिह्न उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित सहकर्मियों ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि इन अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जटिल मामलों को सुलझाने में काफी मदद मिली। एसडीओपी अभिषेक चौधरी ने कहा कि वारासिवनी में मेरा कार्यकाल बेहद चुनौतीपूर्ण और सकारात्मक रहा। यहां के स्टाफ और जनता से जो सहयोग मिला उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। टीम भावना के साथ काम करने के कारण ही हम कई महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करा पाए। मैं सभी मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि आगामी समय में आने वाले नए अधिकारियों को भी आप सभी से इसी प्रकार का पूर्ण सहयोग और समर्पण देखने को मिलेगा। वहीं थाना प्रभारी पवन यादव ने कहा कि बालाघाट जिले के वारासिवनी थाने में कार्य करना मेरे सेवाकाल का एक बेहतरीन अनुभव रहा है। दिन हो या रात कानून व्यवस्था और जनसेवा के हर मोर्चे पर मुझे पूरे स्टाफ  का भरपूर साथ मिला। बिदाई के इस मोड़ पर मैं समस्त पुलिस परिवार को धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ। आप सभी की मेहनत और लगन की बदौलत ही हम क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सफ ल रहे। नए गंतव्य इंदौर ग्रामीण की ओर बढ़ते हुए मैं वारासिवनी पुलिस टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। इस अवसर पर उपनिरीक्षक आशीष वरकडे ,नीता मोहारे ,एचसीएम रामप्रसाद भरने सहित वारासिवनी थाने के समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। जिन्होंने अपने अधिकारियों को आगामी उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देकर विदा किया।
000000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here