15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

0

वार्ड नंबर 28 सरस्वती नगर की घटना

उत्कर्ष विद्यालय के कक्षा 11वीं का छात्र था सुमित

बालाघाट
नगर के वार्ड नंबर 28 सरस्वती नगर में रविवार की शाम एक दुखद घटना सामने आई। यहां किराए के मकान में रह रहे 15 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना 5 जुलाई की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।मृतक सुमित पिता विनय पटले ग्राम बघोली थाना परसवाड़ा निवासी बताया गया है। जिला अस्पताल पुलिस ने शाम होने की स्थिति में शव जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित अपनी मां निर्मला पटले और बड़े भाई सागर के साथ बालाघाट नगर के वार्ड नंबर 28 सरस्वती नगर में किराए से रहता था। सुमित बालाघाट के उत्कर्ष विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र था। और उसकी मां निर्मला पटले सतपुड़ा टीवीएस एजेंसी में अकाउंटेंट का काम करती है
बताया गया की 5 जुलाई को सुबह सुमित कोचिंग गया था। सुबह करीब 10 बजे मां निर्मला पटले सतपुरा टीवीएस एजेंसी में ड्यूटी के लिए निकल गई थीं। बड़ा भाई सागर भी मामा के घर लालबर्रा चला गया था। करीब 10:30 बजे सुमित एजेंसी पहुंचा और मां से घर की चाबी लेकर वापस आ गया। दोपहर में मां से उसकी फोन पर बात भी हुई थी। शाम 5 बजे जब निर्मला ने दोबारा फोन किया तो सुमित ने फोन नहीं उठाया। घबराकर वह तुरंत घर पहुंचीं। घर का दरवाजा खुला था। अंदर कमरे में सुमित पंखे में चुनरी बांधकर फंदे से लटका मिला। निर्मला के शोर मचाने पर मकान मालिक और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। आनन फानन में उसे नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी थी। सुमित को जिला अस्पताल लाया गया।। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमित को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पुलिस मौके पर पहुंची और सुमित के शव को कब्जे में ले लिया। शाम होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया है। पोस्टमार्टम 6 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। सुमित ने किस वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या की स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले की आगे जांच कोतवाली पुलिस द्वारा की जाएगी।बताया जा रहा है कि सुमित के पिता विनय पटले की 2015 में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद से मां निर्मला पटले ही परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here