Share Market Today : आज भारतीय शेयर बाजार में ग्लोबल मार्केट्स की तर्ज पर बिकवाली हावी रही। बेंचमार्क Nifty Sensex के साथ ही ब्रॉड मार्केट से लेकर सेक्टोरल मार्केट के ज्यादातर इंडेक्स और स्टॉक्स गिरावट में बंद हुए हैं। खासतौर पर मेटल, ऑटो, आईटी और ऑयल एंड गैस जैसे मेजर इंडेक्सों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इस बीच फार्मा, हेल्थकेयर और मीडिया शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है।
निफ्टी सेंसेक्स का क्या हाल?
दिनभर बाजार में बिकवाली हावी रही। हालांकि, दोपहर में एक बार सेंसेक्स निफ्टी में रिकवरी के संकेत दिखे, लेकिन फिर बिकवाली हावी हो गई, जिसके चलते दिन के आखिर में NIFTY 1.04% की गिरावट के साथ 243.70 अंक फिसलकर 23,123.00 अंक पर बंद हुआ। वहीं, Sensex 0.97% की गिरावट के साथ 719.08 अंंक लुढ़कर 73,524.26 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले कारोबार की शुरुआत में ही सोमवार सुबह कारोबार में सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूटकर 73,318.94 अंक तक लुढ़क गया। वहीं, इस दौरान निफ्टी करीब 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,070.15 के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, तुरंत ही हल्की रिकवरी देखने को मिली, जिसके चलते सेंसेक्स 73,662.40 और निफ्टी 23,185.20अंक तक रिकवर हुआ है।खुलते ही क्यों टूटा शेयर बाजार?
आज ग्लोबल मार्केट्स के साथ ही भारतीय बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। गिरावट की सबसे बड़ी वजह पश्चिम एशिया में फिर से तनाव बढ़ना है। क्योंकि, यह तनाव सीधे तौर पर कच्चे तेल के दाम को प्रभावित कर रहा है। यही वजह है कि इजरायल की तरफ से लेबनान पी की गई सैन्य कार्रवाई के बाद ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर निकल गया है। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए महंगा तेल महंगाई, चालू खाते के घाटे और कॉर्पोरेट मार्जिन पर दबाव बढ़ाता है।
ग्लोबल मार्केट्स में भारी गिरावट
क्रूड ऑयल के दाम में तेजी के साथ ग्लोबल मार्केट्स में दक्षिण कोरिया का KOSPI लगभग 9% तक टूटा। जापान का Nikkei 4% से ज्यादा गिर गया। इन बाजारों में गिरावट के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिकी जॉब्स डेटा को माना गया है, जो उम्मीद से बेहतर रहा है। ऐसे में अमेरिकी केंद्रीय बैंक की तरफ से रेट कट की उम्मीद खत्म हो गई है। बल्कि, रेट में इजाफा होने की संभावनाएं भी बनती दिख रही हैं। इसकी वजह से इक्विटी मार्केट में बिकवाली देखने को मिल रही है।
इंडिया विक्स में तेजी
भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों में जोखिम लेने की क्षमता या डर को दिखने वाले इंडेक्स India VIx में करीब 11 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। यह बढ़कर 18.44 तक पहुंच गया है। यह बताता है कि भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों में जोखिम लेने की भावना कम हो रही है। इसकी वजह से निवेशक इक्विटी मार्केट में बिकवाली कर रहे हैं।










































