साइकिल से घर लौट रहे 58 वर्षीय व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

0

नेवर गांव और पाथरी के बीच पुलिया के पास हुआ हादसा

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

बालाघाट। वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम नेवर गांव और पाथरी के बीच एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 58 वर्षीय व्यक्ति की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक मोहनलाल पिता तुकाराम मेश्राम. ग्राम पाथरी थाना वारासिवनी निवासी है। जिला अस्पताल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलाल मेश्राम पुश्तैनी व्यवसाय के साथ मजदूरी भी करते थे। उनके परिवार में पत्नी उषा मेश्राम और एक विवाहित बेटा वीरेंद्र मेश्राम है। बताया गया कि 9 नवंबर को वीरेंद्र रिश्तेदारी में ग्राम टेकाड़ी मिरगपुर गया हुआ था। इसी दौरान शाम को मोहनलाल किसी काम से साइकिल लेकर ग्राम नेवर गांव गए थे।रात में वे साइकिल से अपने गांव पाथरी लौट रहे थे। इसी दौरान नेवरगांव और पाथरी के बीच स्थित पुलिया के पास अचानक वे साइकिल सहित गिर पड़े। हादसे में उनके चेहरे और नाक पर गंभीर चोट आई तथा चोट की गंभीरता के चलते उनकी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए वारासिवनी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बालाघाट रेफर कर दिया गया।जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 10 नवंबर की सुबह मोहनलाल मेश्राम ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।पुलिस ने धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत मर्ग कायम किया है। मामले की आगे की कार्रवाई के लिए मर्ग डायरी घटनास्थल से संबंधित वारासिवनी थाना भेज दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here