सुबह से इंदौर में कोहरा और बादलों का डेरा, चलती रही हवाएं

0

शहर में बुधवार सुबह से ही कोहरा छाया और बादलों का डेरा रहा। बीच में कहीं-कहीं फुहारें भी दिखाई। कोहरे के कारण शहर में दृश्यता करीब 500 मीटर की रही। पिछले दिनों ही मावठा गिरने के बाद अब विशेषज्ञों का अनुमान है कि बादल और धुंध छंटने के बाद शहर में ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी।

बुधवार सुबह करीब 10 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थी। इंदौर शहर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मंगलवार को अधिकतम तापमान में जहां कमी बरकरार रही, वहीं दिन में बादलों की सूरज के साथ लुका-छिपी जारी रही। सुबह धुंध का असर रहा और न्यूनतम दृश्यता दो हजार मीटर तक भी पहुंची। दिन में दक्षिण पूर्वी हवा 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here