नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मार्च तिमाही में काफी गिरावट रही। देश की सबसे बड़ी घरेलू निवेशक एलआईसी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टीसीएस, इन्फोसिस, आईआरएफसी, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स और हुंडई मोटर्स जैसे शेयरों में करीब 18,500 करोड़ रुपये की खरीदारी की। इन शेयरों में करीब 30 फीसदी तक गिरावट आई थी। इस दौरान एलआईसी ने बजाज फाइनेंस में सबसे बड़ी खरीदारी की। मार्च तिमाही में बजाज फाइनेंस का शेयर 19 फीसदी गिरा।
Prime Database के मुताबिक एलआईसी ने मार्च तिमाही में बजाज फाइनेंस के 2.32 करोड़ शेयर करीब 2,167 करोड़ रुपये में खरीदे। साथ ही भारती एयरटेल में 2,153 करोड़ रुपये, टीसीएस में 2,143 करोड़ रुपये और दवा कंपनी सिप्ला में 2,068 करोड़ रुपये की खरीदारी की। एलआईसी ने इस दौरान इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी (IRFC) में अपनी हिस्सेदारी करीब दोगुनी कर दी। उसने इस रेल पीएसयू के 18.72 करोड़ शेयर 2,044 करोड़ रुपये में खरीद लिए। आईआरएफसी के शेयरों में मार्च तिमाही में 30% गिरावट रही।










































