पिछले कुछ दिनों से स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ‘₹370 की बिरयानी’ पर किए गए कॉमेंट की काफी चर्चा है, जिसका जमकर विरोध हो रहा है। प्रणित मोरे के शो में किए गए ‘₹370 की बिरयानी’ वाले कॉमेंट ने जहां 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा की नौकरी छीन ली, वहीं अब इंडस्ट्री के लोग पर इस मामले और प्रणित पर अपनी भड़ास उतार रहे हैं। कुशा कपिला से लेकर, एल्विश यादव, साक्षी शिवदासानी जैसे सोशल मीडिया दिग्गजों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है।
ये मुद्दा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वालों के लिए एक बड़ी सबक है। क्योंकि कुछ सेकंड में लोग कुछ ऐसा कह जाते हैं, जिसे लेकर बाद में केवल अफसोस रह जाता है और इसके पीछे बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। कुछ ऐसा ही हुआ स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के लाइव शो में। आइए जानते हैं क्या है ये कॉन्ट्रोवर्सी और ‘₹370 की बिरयानी’ वाला ये मैटर है क्या। दरअसल 23 वर्षीय हिमांशु जांगरा ने स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे के लाइव शो में मजाक-मजाक में कुछ ऐसा कहा कि आफत उनके करियर पर भारी पड़ गई है। दरअसल वीडियो में हिमांशु ने दावा किया था कि एक महिला के लिए 370 रुपये की चिकन बिरयानी पर खर्च करने के बाद, उसे उस इन्वेस्टमेंट के बदले शारीरिक संबंध की उम्मीद थी। उसने शो में आगे कहा कि जब महिला ने खाना खाने के बाद उसे घर छोड़ने के लिए कहा, तो वह हैरान रह गया और बोला, ‘मैंने कहा था कि 370 रुपये लगे हैं तो उसे वसूल तो करूंगा ही।’










































