प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया इतिहास रचा है। वह अब देश के सबसे लंबे समय (4,399 दिन) तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड (4,398 दिन) तोड़ा है। इस उपलब्धि पर जहां देशभर से बधाइयां आ रही हैं, वहीं फिल्मी दुनिया से भी एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को ‘जनसेवा का संकल्प’ बताते हुए कसीदे पढ़े हैं। नीतू चंद्रा ने भी कहा है कि उन्हें पीएम मोदी से आगे भी ढेर सारी उम्मीदें हैं। जबकि दिग्गज सिंगर और भजन गायक अनूप जलोटा ने एक कदम आगे जाते हुए कहा है कि वह यही चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी हमेशा के लिए इस देश के प्रधानमंत्री बने हैं। मधुर भंडाकर ने भी बधाई देते हुए कहा है कि वह देश के बाहर जहां भी जाते हैं, वहां हर कोई मोदी जी की तारीफ करता है।
नरेंद्र मोदी के नाम अब भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले, चुने हुए प्रधानमंत्री होने का रिकॉर्ड है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। तब से अत तक वह लगातार 4,399+ लगातार दिन तक इस पद का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनसे पहले देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 4,398 लगातार दिन (13 मई, 1952 से 27 मई, 1964) तक और उसके बाद इंदिरा गांधी ने 4,077 लगातार दिनों (24 जनवरी, 1966 – 24 मार्च, 1977) तक यह प्रधान पद संभाला था।













































