नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत 20 जुलाई से होने जा रही है। सत्र के पहले ही दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में Prevention of Insults to National Honour (Amendment) Bill, 2026 पेश करेंगे। इस प्रस्तावित विधेयक के जरिए राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ को भी वही कानूनी संरक्षण देने की तैयारी है, जो अभी राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ को प्राप्त है।वंदे मातरम् के अपमान पर होगी सजा
प्रस्तावित संशोधन के अनुसार यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन में बाधा डालता है या उसके गायन के दौरान सभा में अशांति फैलाता है, तो उसे तीन वर्ष तक के कारावास, जुर्माने या दोनों से दंडित किया जा सकेगा। सरकार का उद्देश्य राष्ट्रगीत के सम्मान को कानूनी संरक्षण देना है।










































