पैदल आए और ताबड़तोड़ चला दीं गोलियां; दोहरे हत्याकांड के आरोपियों ने भोपाल पुलिस के सामने दोहराया वारदात का पूरा सीक्वेंस

0

भोपाल। राजधानी के बहुचर्चित हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक दोहरे हत्याकांड की जांच में जुटी विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने शनिवार को दो अहम कार्रवाई की। एक ओर मुख्य आरोपियों श्रीकांत और शशिकांत चिचलिया से घटनास्थल पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया गया।हत्या में उपयोग पिस्टल उपलब्ध कराने वाले नेटवर्क से जुड़े आरोपी संदीप गुर्जर को आगर से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।

राजस्थान जेल में बंद है मुख्य आरोपी

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए अरुण गुर्जर से पूछताछ में संदीप गुर्जर का नाम सामने आया था। जांच में पता चला कि संदीप ने सुसनेर क्षेत्र के एक हथियार तस्कर के माध्यम से श्रीकांत और शशिकांत को दो अवैध पिस्टल उपलब्ध कराई थीं। पूछताछ में संदीप ने यह बात स्वीकार भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here