अहमदाबाद में RCB-GT के बीच खिताबी जंग, जो जीती वो बनेगी आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे सफल टीम, टॉप पर कौन?

0

 31 मई 2026 की शाम जब अहमदाबाद का नरेन्द्र मोदी स्टेडियम एक लाख से ज्यादा दर्शकों की दहाड़ से गूंजेगा, तब मैदान पर दो ऐसी टीमें टकराएंगी, जिन्होंने अपने खेल से पूरी दुनिया को अपना कायल बनाया है। एक तरफ रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) है, जो रजत पाटीदार के कप्तानी में लगातार दूसरे साल फाइनल में खड़ी है और फिर से इतिहास रचने के करीब है।

टीम ने पिछले साल 18 साल का लंबा सूखा खत्म करते हुए खिताब पर कब्जा किया था और एक बार फिर से टीम की नजरें ऐसा ही करने पर हैं। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस (GT) है, जो युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में लीग की ऐसी टीम बन गई है, जिसने जीतने की आदत डाल ली है और अपने घर में अजेय नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here