आबादी पर बंदिश लगाएंगे स्विट्जरलैंड के लोग? 1 करोड़ की सीमा पर वोटिंग से फैसला

0

जिनेवा: एक देश क्या अपनी आबादी पर एक सीमा लगा सकता है। यानी कानूनी तौर पर यह तय कर लिया जाए कि हमारी आबादी एक निश्चित संख्या से आगे नहीं जाएगी। स्विट्जरलैंड कुछ ऐसा ही फैसला लेने जा रहा है। स्विट्जरलैंड रविवार को जनसंख्या की हद तय करने के सवाल का जवाब देगा, जब देश के लोग आबादी को 1 करोड़ (10 मिलियन) तक सीमित करने के प्रस्ताव पर वोट करेंगे। सहमति में लोग वोट करते हैं तो फिर देश की आबादी एक करोड़ से ऊपर नहीं जा सकेगी।

बीबीसी के मुताबिक, आबादी की सीमा तय करने के कदम को दक्षिणपंथी स्विस पीपल्स पार्टी का समर्थन है। पार्टी इसे स्थिरता की पहल बताती है। इसका मकसद घरों, सार्वजनिक सेवाओं और पर्यावरण पर दबाव कम करना है। दूसरी बड़ी पार्टियां, बिजनेस लीडर और ट्रेड यूनियन इस प्रस्ताव को अराजकता फैलाने वाला कहा है।उनका तर्क है कि इससे अस्पतालों और होटलों को स्टाफ नहीं मिल पाएगा और यूरोपीय संघ (EU) से रिश्ते खराब हो जाएंगे। इससे स्विट्जरलैंड दुनिया में अकेला पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here