चीन में भारत के नए राजदूत ने पद संभालते ही क्यों किया तिब्बत का दौरा, तनाव के बीच कैसे बदल रहे पड़ोसियों के रिश्ते?

0

बीजिंग: चीन में भारत के नए राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने अपना कार्यकाल संभालने के एक महीने के भीतर तिब्बत का अपना पहला दौरा किया है। दोराईस्वामी बीते गुरुवार 11 जून को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी ल्हासा पहुंचे। चीनी भाषा बोलने में सक्षम दोराईस्वामी ने पिछले महीने ही बीजिंग में अपना पद संभाला था। भारतीय दूतावास ने बताया कि यह दौरान कैलाश पर्वत और मानसरोवर झील की यात्रा पर जाने वाले भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए था। लेकिन यह दोनों एशियाई पड़ोसियों के बीच बेहतर होते रिश्तों का नया संकेत है।

मई में बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास के प्रमुख का पद संभालने के बाद से दोराईस्वामी का चीन की राजधानी से बाहर पहला दौरा था। दोराईस्वामी को चीन की जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब दुनिया की दो सबसे अधिक आबादी रखने वाले दोनों पड़ोसी अपनी द्विपक्षीय संबंधों को फिर से बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here