‘शगुन के 111 रुपये’, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी; कंपनियों के मुनाफे पर उठाए सवाल

0

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल के दामों में पिछले 10 दिनों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती महंगाई पर विपक्ष केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर है। मुंबई में पेट्रोल की नई कीमत 111 रुपये पहुंचने पर शिवसेना (यूबीटी) नेता व पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने अंदाज में सरकार पर तंज कसा। साथ ही वैश्विक संकट के समय में देश की तेल कंपनियों को हो रही ताबड़तोड़ कमाई पर भी सवाल उठाया।

पूर्व राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘मुंबई में पेट्रोल की कीमत शगुन के 11 नंबर पर पहुंच गई है। उन्होंने दावा किया कि अगले 24 घंटों में महानगरों में डीजल की कीमत 100 रुपये तक पहुंच सकती है।”

जनता त्रस्त, तेल कंपनियां मस्त’

एक पोस्ट में उन्होंने तेल कंपनियों की हो रही ताबड़तोड़ कमाई पर सवाल उठाया। प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘जनता का खून पीने के बाद, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई के बाद, देश की तेल कंपनी रिकॉर्ड तिमाही प्रॉफिट डिक्लेयर कर रहीं हैं।’ सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा, ‘जनता त्रस्त, तेल कंपनियां मस्त।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here