वॉशिंगटन: यूएस सेंट्रल कमांड ने बताया है कि शनिवार को अमेरिकी सेना ने ईरान पर लगातार आठवीं रात बमबारी की है। इन हमलों में ईरान की निगरानी और एयर डिफेंस सुविधाओं, समुद्री क्षमताओं और मिसाइल-ड्रोन स्टोरेज साइटों को निशाना बनाया गया। ये हमले ईरान के जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य बेस को निशाना बनाने के बाद किए गए। जॉर्डन में दो अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है। इससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और अमेरिका ने अपने सैनिकों को अलर्ट कर दिया है। अमेरिका की इस तैयारी से युद्ध के तेजी से बढ़ने और ईरान पर ज्यादा हमलों को अंदेशा बढ़ रहा है।
इजरायली वेबसाइट यरुशलम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में यूएस सेंट्रल कमांड के हवाले से बताया है पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना पूरी तरह से अलर्ट पर रखे गए है। पश्चिम एशिया में अमेरिका के 50,000 से अधिक सैनिक तैनात हैं। तनाव को देखते हुए सभी सैनिक अलर्ट मोड पर हैं और आगे की किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार हैं।










































