एमपी को मिले 48 नए DSP, सीएम मोहन यादव ने दिया काम का मंत्र, कहा- रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम करें सॉल्व

0

MP News: मध्य प्रदेश को आज 48 नए डीएसपी मिले हैं। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने हा कि रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम को सॉल्व करें। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे सामने बड़ी चुनौती है। साल 2029 तक ड्रग्स की समस्या का सफाया करना है।भोपाल: सीएम मोहन यादव भोपाल के भौंरी स्थित पुलिस अकादमी परेड ग्राउंड में 44वें-45वें बैच उप पुलिस अधीक्षकों को दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली है। साथ ही नए पुलिस अधिकारियों को नसीहत भी है। उन्होंने कहा कि रील से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सॉल्व करने में पुलिस अधिकारी ज्यादा ध्यान देंगेप्रदेश को 48 नए डीएसपी मिले

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन मध्य प्रदेश और पुलिस के लिए काफी अहम है। प्रदेश के 48 नए जनसेवक मिले हैं। ये राज्य की सेवा करने के लिए अपने आप तत्पर रहें। हमारे प्रदेश में जब-जब चुनौती आई है, तब-तब हमारे पुलिस जवानों ने उनका सामना उच्चतम प्रतिमान स्थापित किए हैं। आजादी के बाद राज्य में लंबे समय तक डाकुओं के साए में रहा है। चाहे चंबल अंचल हो या रीवा अंचल, हमारी पुलिस ने इन चुनौतियों को सामना सफलता से किया है।

नक्सलवाद खत्म करने में पुलिस ने साबित की दक्षता

उन्होंने कहा कि एमपी में इस बात की कल्पना करना कठिन था कि प्रदेश से कभी नक्सलवाद का संकट खत्म होगा। नक्सलियों के कारण आदिवासी अंचलों में विकास ठप हो गया है। लेकिन एमपी ने असंभव लक्ष्य को हासिल किया और समय सीमा से पहले नक्सलवाद को खत्म कर गिया। नक्सलियों का सफाया कर पुलिस ने अपनी दक्षता साबित की है।कमजोर वर्ग का सहारा बनें

इसके साथ ही सीएम ने नए अधिकारियों से कहा कि आपका चयन नई चुनौतियों के बीच हो रहा है। यह समय सोशल मीडिया का है। लेकिन सोशल मीडिया से ज्यादा सोशल इश्यू सामने हैं। आप सोशल मीडिया पर सक्रिय रहें लेकिन सोशल इश्यू को भी हल करें। उन्होंने नसीहत दी कि आप समस्याओं बजाए उनके समाधान पर ध्यान लाएं।

रील को लेकर भी नसीहत

सीएम मोहन यादव ने उनसे कहा कि आप रील बनाने से ज्यादा रियल प्रॉब्लम सुलझाने में ध्यान लाएं। उन्होंने कहा कि राज्य आपसे अपेक्षा करता है कि आप सोशल मीडिया की लोकप्रियता से समस्या के समाधान की तरफ ठोस कदम उठाएंगे। आपलोग ऐसे अधिकारी बनें, जिनका सम्मान सभी वर्गों में सम्मान रूप से हो। आप कमजोर वर्ग के लिए देवदूत बनें।ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक भूमिका निभाएं

उन्होंने कहा कि साल 2029 तक आप ड्रग्स के खिलाफ भी निर्णायक भूमिका अदा करें। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण की चिंता करना सरकार का कर्तव्य है। राज्य सरकार ने पिछले तीन साल में 17 हजार 710 पदों पर भर्ती की हैं। कुल 22 हजार 500 पदों पर भर्ती का टारगेट है। नव नियु्क्त अधिकारी-कर्मचारियों का प्रशिक्षण निरंतर जारी है। हमारी सरकार ने पुलिस विभाग को भी पदोन्नति से लाभान्वित किया है, इससे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के बीच उत्साह और उमंग का वातावरण बना है।63 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

सीएम यादव कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में लगे 63 पुलिसकर्मियों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिए गए। हम अपने बहादुर जवानों के साहस की सराहना करते हैं। युवा अधिकारियों के सामने चुनौतियां आने पर ही उनके प्रशिक्षण की परीक्षा होती है। पुलिस एकेडमी में मिला प्रशिक्षण युवा अधिकारियों को फील्ड में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ बलिदानियों के योगदान को सदैव स्मरण रखेगी। मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी अवैध शराब के तंत्र को धवस्त करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here