Ramayana’ के गानों पर A R Rahman का बड़ा बयान, बोले, ‘क्रिएटिव काम की आलोचना होनी…’

0

A R Rahman on ‘Ramayana’ Songs Controversy: नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के म्यूजिक और गानों को मिल रही आलोचना पर अब दिग्गज संगीतकार एआर रहमान (A R Rahman) ने रिएक्शन दिया है।A R Rahman on ‘Ramayana’ Songs Controversy: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) की रिलीज को लेकर हर कोई उत्साहित है। इस मूवी के गानों को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा तेज है। फिल्म के चार गाने ‘जय जय राम’, ‘मंगल रंग’, ‘जुड़ी जोड़ी’ और ‘रावण तांडव’ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किए जा चुके हैं। जहां कुछ गानों को दर्शकों का प्यार मिला, वहीं कई लोगों को फिल्म का म्यूजिक उम्मीद के मुताबिक नहीं लगा। अब इन मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच दिग्गज संगीतकार ए आर रहमान (A R Rahman) ने क्रिएटिव काम की आलोचना और रिव्यू को लेकर अपनी राय रखी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: पान मसाला विज्ञापन विवाद: Ajay Devgn ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा, Tukaram Mundhe ने दिया रिएक्शन)

‘रामायण’ के गानों पर ए आर रहमान ने दिया रिएक्शन

मुंबई में होस्ट किए गए द वंडरमेंट टूर के दौरान ए आर रहमान ने दर्शकों से बात की। इस दौरान उन्होंने ‘रामायण’ के ‘मंगल रंग’ को लाइव परफॉर्म करने से पहले क्रिएटिव वर्क पर अपनी बात रखी। रहमान ने कहा कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि उन्हें देश और भारत की सांस्कृतिक मान्यताओं की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने अपने संगीत को लेकर कहा कि वह अपने छोटे से टैलेंट का इस्तेमाल फिल्मों के साउंडट्रैक में खूबसूरती लाने के लिए करते हैं।

ए आर रहमान ने क्रिएटिव लोगों की सोच का जिक्र करते हुए कहा कि अगर हर कोई आपके काम को पसंद कर रहा है, तो उस जगह से बाहर निकल जाना चाहिए। उनके मुताबिक किसी भी क्रिएटिव वर्क का रिव्यू और आलोचना होनी चाहिए। आखिरकार समय ही तय करता है कि कोई काम अच्छा है या बुरा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर जगमगाया मन्नत, ‘King’ का यूं किया प्रमोशन)

‘रामायण’ के म्यूजिक पर ए आर रहमान ने कही ये बात

चेन्नई में फिल्म के ऑडियो लॉन्च के दौरान ए आर रहमान ने ‘रामायण’ के साथ अपने जुड़ाव और इस महाकाव्य से मिली सीख के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि स्कूल के दिनों में उन्होंने रामायण देखी थी। इसके बाद आरएस मनोहर की ‘रामायण’ और लंकेश्वरन जैसी प्रस्तुतियों से होते हुए अब वह नितेश तिवारी की ‘रामायण’ तक पहुंचे हैं। रहमान ने ‘रामायण’ को लेकर कहा कि यह एक ऐसा महान चरित्र है, जो नैतिकता और रिश्तों के बारे में बहुत कुछ सिखाता है। इसमें पिता, माता और पत्नी के साथ व्यवहार करने जैसी महत्वपूर्ण बातें शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here