कौन हैं AISA के वो 3 सदस्य, जो सोनम वांगचुक के साथ 22 दिन से भूख हड़ताल पर; अब कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती

0

नई दिल्ली: नीट यूजी में हुई अनियमितताओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोनम वांगचुक के साथ ही ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन कार्यकर्ता भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। जंतर-मंतर पर आज उनके अनशन का 22 वां दिन है, उनकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। इस बीच रविवार सुबह AISA के कैंप में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

अनशन करने वालों में आइसा की नेशनल प्रेसिडेंट नेहा शामिल हैं। दूसरे कार्यकर्ता आमीन अमितो हैं, जबकि तीसरे कार्यकर्ता मनीष हैं। यह तीनों कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर जिस जगह अनशन कर रहे हैं, रविवार सुबह उनके कैंप के आसपास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। AISA कार्यकर्ताओं को शक है कि सोनम वांगचुक की तरह, अनशन पर बैठे इन तीनों को भी हिरासत में लिया जा सकता है। नेहार, आमीन और मनीष के आसपास मानव श्रृंखला बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here