ट्विशा ने अचानक बदला अपना ट्रिप प्लान, समर्थ सिंह ने रिश्तों में खटपट को लेकर किया बड़ा दावा!

0

भोपाल: ट्विशा शर्मा केस की जांच मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है। सीबीआई मामले की जांच में जुटी है। ट्विशा शर्मा के ससुराल जाकर सीबीआई टीम ने जांच-पड़ताल की है। साथ ही परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। इस दौरान कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है। अब ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने नए दावे किए हैं।

शुरुआत में सामान्य थे रिश्ते

दरअसल, समर्थ सिंह एसआईटी की रिमांड पर है। रिमांड के दौरान उसने कहा है कि शादी के बाद शुरुआती महीनों में ट्विशा के साथ संबंध सामान्य थे। अप्रैल में गर्भवती होने के बाद उसके व्यवहार बदलने लगे।इस वजह से दोनों में बढ़ा विवाद

पूछताछ में समर्थ ने बताया कि अप्रैल महीने में हमदोनों का साथ में बेंगलुरु जाने का प्लान बना था। बाद में ट्विशा शर्मा बेंगलुरु जाने से मना कर दी। मैं अकेले बेंगलुरु गया और वह अजमेर भाई के पास चली गई। फिर बिना बताए अजमेर से दिल्ली चली गई। समर्थ ने पूछताछ में बताया है कि इसी घटना के बाद हम दोनों में विवाद ज्यादा बढ़े थे।

घरेलू माहौल में ढल नहीं पा रही थी ट्विशा

इसके साथ ही समर्थ सिंह ने दावा किया है कि वह रह-रहकर अपने ग्लैमर लाइफ को याद करती थी। वह घरेलू जिम्मेदारियों को उठा नहीं पा रही थी। वह कई बार मुझसे कहती भी थी कि मैं गृहस्थ जीवन में खुद को ढाल नहीं पा रही हूं। इस वजह से भी दोनों में विवाद होने लगे थे।घटना की रात क्या हुआ

वहीं, समर्थ सिंह से ये भी सवाल किया गया है कि 12 मई की रात क्या हुआ था। समर्थ ने एजेंसियों को बताया है कि उस दिन सब कुछ सामान्य था। हमलोग साथ में खाना खाए थे। खाने बाद पार्क में जाकर टहले भी। उसके बाद मैं सो गया। वह अपनी फैमिली से फोन पर बात करने चली गई थी।

सीबीआई ने शुरू कर दी है जांच

इस पूरे मामले की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी। टीम का नेतृत्व डीएसपी निशू कुशवाहा कर रही हैं। स्पॉट का मुआयना करने के बाद परिवार के लोगों से सीबीआई ने पूछताछ की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here