दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, आईपीएल खेलने को तैयार मिचेल स्टार्क, इस मैच में आएंगे नजर

0

नई दिल्ली: तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है। सीए से मंजूरी मिलने के बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनने को तैयार हैं। कोहनी और कंधे की दिक्कतों की वजह से अब तक आईपीएल से बाहर रहे स्टार्क जल्द दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ सकते हैं।

एक मई को मैदान पर दिख सकते हैं मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क को कंधे और कोहनी की दिक्कत एशेज सीरीज के 5 टेस्ट और फिर बिग बैश लीग खेलने के दौरान हुई थी। स्टार्क ने एशेज सीरीज के सभी 5 टेस्ट खेले थे और प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था। क्रिकेट डॉट कॉम एयू के अनुसार, ‘उम्मीद है कि स्टार्क भारत में अब कड़ा अभ्यास करेंगे। वह दिल्ली के राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक मई को होने वाले मैच में खेलने की राह पर हैं, जो उनका आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपना पहला मैच होगा।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here