‘IPL की कोई समझ नहीं’, केविन पीटरसन ने एलिस्टर कुक पर बोला हमला, बेथेल मुद्दे पर गरमाई बहस

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में इंग्लैंड के जैकब बेथेल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा नहीं। बेथेल को सीजन में अभी तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। पूर्व इंग्लिश कप्तान एलिस्टर कुक ने बेथेल को सुझाव दिया था कि आईपीएल को छोड़कर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने चाहिए। बेथेल ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज के सिडनी टेस्ट में उनके बल्ले से शतक निकला था।

एलिस्टर कुक ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा था, ‘टॉप ऑर्डर बैटिंग के लिए जिस तरह से उन्होंने सिडनी में, उस बॉलिंग अटैक के सामने और उन मुश्किल हालात में बैटिंग की। उसे देखकर मुझे एक ऐसा खिलाड़ी मिला है और मुझे पूरा यकीन है कि यह लड़का ओपनिंग कर सकते हैं। अगर वह तीसरे नंबर पर बैटिंग कर सकते हैं, तो वह ओपनिंग भी कर सकते है। वह आईपीएल में बैठे हैं और कुछ भी नहीं कर रहे हैं। सबसे अच्छा तो यही होगा कि वह वापस आए और इंग्लैंड की मदद करने के लिए वारविकशायर के लिए ओपनिंग करे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here