सूत्रों के मुताबिक अनिल पंडित ने रेहान को टाइगर पर फायरिंग के लिए 35 हजार रुपए एडवांस, बाकी की रकम वारदात के बाद और विदेश भेजने का ऑफर दिया था।Tiger Shroff News: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कई नए खुलासे हो रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में शूटर्स से हुई शुरुआती जांच में कई अहम चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच एजेंसी को पता चला है कि टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश कम से कम दो महीने पहले से रची जा रही थी। तकरीबन दो महीने पहले रेहान ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर अमृतसर में किसी व्यापारी पर डराने के लिए फायरिंग की थी। इसी घटना के बाद रेहान का बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित से संपर्क हुआ था।
रेहान को 35 हजार रुपए एडवांस मिले
सूत्रों के मुताबिक अनिल पंडित ने रेहान को टाइगर पर फायरिंग के लिए 35 हजार रुपए एडवांस, बाकी की रकम वारदात के बाद और विदेश भेजने का ऑफर दिया था। इसके बाद रेहान ने ऋतिक को भी 35 हजार रुपए और विदेश में नौकरी का ऑफर दिया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि ऋतिक किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में भी था। ऋतिक, रैपिडो बाइकर के तौर पर काम करता था।
फरार होते ही शूटर्स ने अपने हैंडलर्स को जानकारी दी
सूत्रों के अनुसार, फायरिंग करने के बाद बाइक पर फरार होते ही, शूटर्स ने अपने हैंडलर्स को ऑपरेशन पूरा होने की जानकारी दी। इसके बाद अनिल पंडित और टीम ने ये खबर मीडिया पर आने का इंतजार किया। मीडिया में फायरिंग की खबर देखने पर पुष्टि हुई जिसके बाद उन्होंने पहले से तैयार रखे फेसबुक पोस्ट और ऑडियो क्लिप को रिलीज किया।लिस को शक है कि गोली चलाने से पहले शूटर्स ने फुटबॉल खेल रहे टाइगर श्रॉफ का कुछ सेकेंड्स का एक वीडियो भी अपने हैंडलर्स से साझा किया था जिसके बाद हैंडलर्स ने शूटर्स को फायरिंग के लिए ग्रीन सिग्नल दिया।
आरोपी ऋतिक ने सिर मुंडवाया था
पहचान छिपाने के लिए आरोपी ऋतिक ने सिर मुंडवाया था। तकरीबन दो महीने हमले की साजिश शुरू होने के बाद आरोपी ऋतिक ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर मुंडवा लिया था। बताया जा रहा है कि पहले उसके बाल लंबे थे, लेकिन बाद में उसने पूरी तरह से सिर मुंडवा लिया, ताकि इलाके के लोग उसे पहचान न सकें। इसके बाद अब जब फायरिंग की तब उसके बाल हल्के से बढ़े थे।
ऋतिक को बाइक बेचनेवाला क्या बोला
आरोपी ऋतिक को बाइक बेचनेवाला शख्स टाइम्स नाउ नवभारत पर आया। आरोपी ऋतिक ने पीले रंग की पल्सर तकरीबन डेढ़ महीने पहले अंधेरी वेस्ट से खरीदी थी। बाइक बेचने वाले रज्जब शेख ने टाइम्स नाउ नवभारत को बताया कि उन्होंने ये बाइक तक़रीबन डेढ़ साल पहले खरीदी थी और पेट्रोल का कुछ इशू शुरू होने पर बेचने का विचार किया। तब उनके भतीजे के जरिए ऋतिक से मुलाकात हुई थी। उन्होंने ये बाइक तकरीबन 25 हजार रुपये में बेची।
खुद के नाम पर बाइक ट्रांसफर नहीं करवाई थी क्यूोंकि उसका वैल्यूएशन कम हो जाएगा। रज्जब ने कहा कि इससे पहले ऋतिक को देखा नहीं, जानते नहीं। न्यूज से पता चला कि हमारी बाइक का टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में इस्तेमाल हुई तब हम भी शॉक रह गए। पुलिस ने हमसे पूछताछ की और हम जांच में सहयोग किया।
कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमला मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के संदिग्धों में से एक को नाबालिग बताया जा रहा है। तीनों शूटरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। कोटा की SP तेजस्विनी गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के मामले में रेहान ही मुख्य आरोपी है। उन्होंने बताया कि आरोपी जनरल कोच में सफर कर रहे थे और वह दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे।








































