लानत है! दादा की उम्र में बना रहा था लड़की का अश्लील वीडियो, FIFA World Cup में कैद हुई घटिया हरकत

0

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें स्टेडियम में बैठा एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने मोबाइल फोन को सामने खड़ी एक महिला की दिशा में पकड़े हुए दिखाई देता है। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई यूजर्स ने उस व्यक्ति के व्यवहार की आलोचना की है।

बुजुर्ग व्यक्ति बना रहा था वीडियो?

वायरल वीडियो में दो महिला दर्शक स्टैंड के पास खड़ी नजर आ रही हैं। जबकि उनके पीछे बैठा एक बुजुर्ग व्यक्ति मोबाइल फोन हाथ में लिए दिखाई देता है। महिला ने हरे रंग का टॉप और ब्लू शॉर्ट पहने हैं। बुजुर्ग व्यक्ति पीछे से महिला को बिना उनकी इजाजत के अपने कैमरा में कैद करता हुआ नजर आ रहा है। इसके बाद कई लोगों ने इसे निजता का उल्लंघन बताते हुए नाराजगी जताई है। बता दें कि यह वीडियो किस मैच के दौरान का है इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है।सोशल मीडिया यूजर्स ने जताई नाराजगी

बुजुर्ग व्यक्ति की इस शर्मनाक हरकत पर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं। ज्यादातर ने कहा कि दादा की उम्र के व्यक्ति को ऐसा करना शोभा नहीं देता है। इसके साथ ही बुजुर्ग पर एक्शन की मांग भी की जा रही है। अब तक किसी आधिकारिक संस्था, पुलिस विभाग या FIFA की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बुजुर्ग पर हो सकता है एक्शन?

किसी की भी बिना इजाजत वीडियो बनाना या तस्वीर लेना अपराध की श्रेणी में आता है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला संगीन रूप ले सकता है। हालांकि वीडियो में बुजुर्ग और महिला का चेहरा साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय नियमों पर भी एक्शन निर्भर करने वाला है। जिसके कारण किसी भी कानूनी एक्शन का दावा नहीं किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here