पत्नी से चल रहा विवाद, अश्लील फोटो अपलोड कर परेशान करने लगा बेरोजगार पति

0

भोपाल। पति से विवाद के बाद पत्नी अलग रहकर नौकरी करने लगी थी। बेरोजगार पति ने तब भी पत्नी को परेशान करना नहीं छोड़ा। हाल ही में उसने पत्नी की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हबीबगंज थाना पुलिस के मुताबिक मूलत: नरसिंहपुर निवासी 28 वर्षीय महिला अरेरा कॉलोनी में रहती है। वह संविदा के आधार पर नौकरी कर रही है। वर्ष 2015 में उसकी शादी जबलपुर निवासी अमित झारिया से हुई थी। शादी के समय अमित ने बताया था कि वह नौकरी करता है। शादी के कुछ समय बाद महिला को पता लगा कि उसका पति कोई काम-धंधा नहीं करता है। इस बात को लेकर उनके बीत आए दिन विवाद होने लगा था। इसके चलते महिला उसे छोड़कर भोपाल आकर नौकरी करने लगी। इसके बाद भी अमित उसे परेशान करता रहता था। एक फरवरी को अमित ने अपनी पत्नी के साथ अंतरंग फोटो में से एक अश्लील फोटो फेसबुक कर अपलोड कर कर दी। महिला ने विरोध किया तो पति ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम जल्द ही जबलपुर भेजी जाएगी।

दंपती ने विधवा बहन, भांजियों से घर में घुसकर की मारपीट

उधर, अवधपुरी थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके भाई, भाभी के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक भावना सिंह ने शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि उसके पति रवि कुमार सिंह की मौत हो चुकी है। वह भेल में कार्यरत थे। पति की मौत के बाद जब से उसे भेल से रुपये मिले हैं, तभी से उसका भाई वैभव उनका मकान हड़पना चाहता है। गुरुवार दोपहर को वह बच्चियों के साथ घर पर थी, तभी उसका भाई वैभव, पत्नी विद्या ठाकुर और बेटी के साथ घर के अंदर घुस आया। तीनों ने उसके साथ और उसकी बेटियों के साथ मारपीट करते हुए घर का सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। वह धमकी भी दे रहा था कि मकान खाली नहीं किया तो जान से मार देंगे। इसके बाद उन लोगों ने सभी को घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। बताया जाता है कि आरोपित वैभव बिल्डर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here