पश्चिम एशिया में सीजफायर के बावजूद शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 800 अंक लुढ़का, HCL में 9% गिरावट

0

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 24,400 से नीचे आ गया। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 811.53 अंक यानी 1.02% गिरावट के साथ 78,461.80 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 217.80 अंक यानी 0.89% गिरावट के साथ 24,358.80 अंक पर आ गया। पिछले सत्र में सेंसेक्स 753.03 अंक यानी 0.96% तेजी के साथ 79,273.33 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 211.75 अंक यानी 0.87% तेजी के साथ 24,576.60 अंक पर पहुंचा था।

सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर गिरावट के साथ खुले। एचसीएल टेक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट आई। बीएसई पर 9 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 1301.60 रुपये तक लुढ़क गया। इसके अलावा टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक में 1 से 3 फीसदी तक गिरावट आई। दूसरी ओर ट्रेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और एसबीआई के शेयरों में तेजी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here