पेट दर्द, उल्टी से परेशान लड़की पहुंची अस्पताल तो हैरान रह गए डॉक्टर, पेट से निकले 2 किलो बाल

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बलरामपुर में चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए एक 17 साल की लड़की के पेट से बालों की गांठ निकाली है। इस गांठ का वजन करीब 2 किलो है। इस ऑपरेशन में शामिल गैस्ट्रो-सर्जन डॉ एसआर समद्दर ने कहा कि लड़की त्रिचोबेजोर की दुर्लभ बीमारी से पीड़ित थी, जिसमें मरीज अपने बालों को तोड़कर खुद खाते हैं।” 10 दिन पहले, यह लड़की अस्पताल आई थी। वह उल्टी और पेट दर्द से परेशान थी।

डॉक्टरों ने बताया कि “लड़की के पेट के ऊपरी हिस्से में काफी सूजन आ गई थी। अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे या सीटी स्कैन के माध्यम से उसकी समस्या का पता नहीं चला, इसलिए हमने एक एंडोस्कोपी की और उसके पेट में एक बड़ा ट्राइकोबोज़र पाया।”

गांठ की लंबाई 20 सेमी और चौड़ाई 15 सेमी

समद्दर ने बताया कि उन्होंने डॉक्टरों की एक टीम के साथ गुरुवार को लड़की का ऑपरेशन किया और उसके पेट से लगभग 2 किलो वजनी गांठ निकाली, जिसकी लंबाई 20 सेमी और चौड़ाई 15 सेमी थी। लड़की के पेट में गांठ पत्थर के गोले का रूप ले चुकी थी। गांठ के कारण भोजन पेट में नहीं रह पाता और न ही छोटी आंत में जा पाता था। इसलिए लड़की कमजोर होती जा रही थी। 17 साल की होने के बावजूद उनका वजन महज 32 किलो था। ऑपरेशन के बाद वह जल्द ही ठीक हो जाएगी और चार से पांच दिनों के भीतर खाना खा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here