एसपी ने बताया कि बाजार गई थीं, फिर नहीं लौटीं
एसपी ने बताया कि जयसिंहनगर पुलिस ने ग्राम कनाड़ी कला में हुई वृद्ध महिला की हत्या के दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। 6 जुलाई को फरियादी महेंद्र यादव, निवासी ग्राम कनाड़ी कला ने सूचना दी कि उसकी माता गेंदा बाई यादव बाजार गई थीं।
कुल्हड़िया नदी की धार में मृत अवस्था में मिलीं
बड़ादेव के पास कुल्हड़िया नदी की धार में मृत अवस्था में पड़ी मिलीं। उनके गले पर धारदार हथियार से प्रहार के निशान थे। सूचना पर थाना जयसिंहनगर में बीएनस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया
विवेचना के दौरान अनिल यादव(22) और सुनील यादव (25), दोनों निवासी ग्राम कनाड़ी खुर्द से पूछताछ की गई। दोनों ने अपराध स्वीकार किया।
नदी के पास कुल्हाड़ी लेकर घात लगाकर बैठा था
06 जुलाई को सुनील यादव कुल्हड़िया नदी के पास कुल्हाड़ी लेकर घात लगाकर बैठा था। जैसे ही गेंदा बाई वहां पहुंचीं, अनिल यादव ने पीछे से कुल्हाड़ी से गर्दन पर लगातार वार कर उनकी हत्या कर दी।
घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन जब्त
आरोपितों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मौखिक, परिस्थितिजन्य और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
एसपी ने कहा कि अपराधों पर रोग लगाई जाएगी
इस कार्रवाई में एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ छारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी. अजय कुमार बैगा और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।एसपी ने कहा कि अपराधों पर रोग लगाई जाएगी।










































