पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन को एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी को सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि मंडला निवासी सौरभ गुप्ता नगर महामंत्री भाजपा के द्वारा फेसबुक पर प्रियंका गांधी के विरुद्ध अशोभनीय एवं अमर्यादित टिप्पणी की गई है। मंच का कहना है कि इस प्रकार की टिप्पणियों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। ज्ञापन सौंपते हुए मंच के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी के खिलाफ जल्द ही उचित कानूनी कदम नहीं उठाए गए तो कार्यकर्ताओं के बीच आक्रोश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने हेतु संबंधित व्यक्ति पर त्वरित कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर राहुल प्रियंका गांधी विचार मंच जिला अध्यक्ष जावेद अली ,जिला अध्यक्ष सेवादल रेशमा कुमरे ,कांग्रेस अध्यक्ष अनिल पिपरेवार ,सत्यप्रकाश बिसेन ,पप्पू गोन्नाडे ,अरशद कुरैशी ,भुवन लोहार, अशोक मरार, किशोर तामेश्वर, विक्रांत मेश्राम ,अशोक लिल्हारे ,राजेश कोल्हे ,सोनू कनौजिया ,दिनेश ,शादाब खान ,नंदनवार और राजेश सहित दर्जनों पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संस्कार की बात करने वाली भाजपा पार्टी उनके कार्यकर्ता अभद्र भाषा से बात करते है- अनिल पिपरेवार
अनिल पिपरेवार ने बताया कि पूरे देश में सुचिता संस्कार की बात करने वाली पार्टी और उनके जो नेता कार्यकर्ता अभद्र भाषा से बात करते हैं। हमारे नेताओं के खिलाफ देश में गंदा वातावरण निर्माण करने का काम कर रहे हैं उसका हम विरोध करते हैं। अभी हमारे सांसद नेता प्रियंका गांधी को लेकर महिला बिल के संदर्भ में टिप्पणी की गई है। जिसके लिए हम राहुल गांधी विचार एवं जिला खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में एकत्रित हुए हैं।
भाजपा की कथनी और करनी में फर्क है महिला विरोधी पार्टी है- जावेद अली
जिला अध्यक्ष जावेद अली ने बताया कि जिला मंडला निवासी सौरव गुप्ता नाम के व्यक्ति है जो मंडल अध्यक्ष रहे हैं वर्तमान में महामंत्री है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव वर्तमान सांसद प्रियंका गांधी पर अमर्यादित टिप्पणी की है जिससे सभी कार्यकर्ता आक्रोशित है। हमने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन दिया है कि जल्द गिरफ्तारी कर इन पर उचित कार्यवाही की जाए और यह कार्यवाही जल्द हो। भाजपा महिला आरक्षण और महिला सम्मान की बात करती है इस प्रकार उनके नेता अपमान करते हैं इनकी कथनी और करनी में फ र्क है महिला विरोधी पार्टी है इनके यह जो विचार है वह इनकी मानसिकता दर्शाते हैं।










































