Lag Jaa Gale Shooting Update: टाइगर श्रॉफ ने मुश्किल दौर के बाद एक बार फिर अपने काम पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उनकी फिल्म ‘लग जा गले’ को लेकर अब नया अपडेट सामने आया है।
Lag Jaa Gale Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) बीते कुछ समय से अपनी फिल्मों के साथ-साथ फायरिंग की घटना को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। मुंबई के जुहू इलाके में उनके साथ हुई फायरिंग की घटना ने उनके परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को चिंता में डाल दिया था। इस घटना के बाद हर कोई उनकी सुरक्षा और काम पर वापसी को लेकर जानना चाहता था। टाइगर अपनी फिटनेस और एक्शन से भरपूर फिल्मों के लिए पहचाने जाते हैं और उनके फैंस उन्हें जल्द ही बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब एक्टर की आने वाली फिल्म ‘लग जा गले’ (Lag Jaa Gale) से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आई है। इस फिल्म में उनके साथ जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी नजर आने वाली हैं। दोनों की एक तस्वीर ने फिल्म को लेकर चर्चा फिर तेज कर दी है।टाइगर श्रॉफ ने शुरू की फिल्म की शूटिंग
एक्टर टाइगर श्रॉफ एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनकी फिल्म को लेकर अभी हाल ही में सामने आया एक अपडेट है। सौरव ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर ‘LJG Pune Wrap’ लिखा हुआ था। चॉकलेट केक पर धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) का नाम भी लिखा था। हेयर और मेकअप आर्टिस्ट ने आगे लिखा, ‘शूटिंग पूरी हुई।’ बाद में जाह्नवी कपूर ने भी इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया। इससे पहले Mid-Day को एक सोर्स ने बताया था कि फिल्म लग जा गले के मेकर्स ने शूटिंग की लोकेशन को पूरी तरह छिपाकर रखा था। टीम के मुख्य सदस्यों के अलावा किसी को भी शूटिंग की जगह के बारे में नहीं बताया गया था। सोर्स ने आगे कहा, ‘मेकर्स के लिए टाइगर की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। वो काम पर लौटना चाहते थे, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि इस घटना की वजह से किसी भी तरह फिल्म का काम प्रभावित हो।’ बता दें कि राज मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और जाह्नवी कपूर के साथ लक्ष्य भी नजर आएंगे।
मई 2027 में रिलीज होगी ‘लग जा गले’
‘लग जा गले’ एक एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं। फिल्म में टाइगर श्रॉफ, जान्हवी कपूर और लक्ष्य लालवानी लीड रोल में हैं। इसकी शूटिंग दिसंबर 2025 में मुंबई में शुरू हुई थी। पहले यह फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी के चलते इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। अब ये 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।










































